Saturday 31 August 2019

सामान्य विज्ञान ( मानव जीवन में रसायन ) Self study

कठोरतम पदार्थ हीरा रासायनिक तत्वों से निर्मित है।
प्रत्येक पदार्थ चाहे वह सजीव हो या निर्जीव मुख्य रूप से रासायनिक तत्व से बना होता है।
सबसे मुलायम खनिज टैल्क है।
सोडियम लवणों को कठोर साबुन नाम से जाना जाता है।
दाड़ी बनाने वाले साबुन में कास्टिक पोटाश, रेजिन व ग्लिसरॉल रसायनों को मुख्य रूप से मिलाया जाता है।
साबुन में रेजिन रसायन का मुख्य कार्य झाग देना होता है।
वे रसायन जो मानव ऊतकों को हानि पहुचाये बिना जीवाणुओ की वृद्धि को रोकते है, प्रतिरोधी कहलाते है।
प्रतिरोधी रसायनों का प्रयोग अल्सर, कटे घावो तथा त्वचा की सतह पर किया जाता है।
वे औषधियाँ , जो मानसिक दबाव, मन्द एवं तीव्र मानसिक बीमारियो के उपचार के लिए प्रयुक्त की जाती है प्रशांतक कहलाते है।
संवेदना को कम करने के लिए क्लोरोफार्म, डाइजीपाम एवं नाइट्रसऑक्साइड निश्चेतको का प्रयोग किया जाता है।