Sunday 1 September 2019

रसायन बिज्ञान ( मानव जीवन में रसायन ) Self study - Part 3

बहुलक योगिक अनेक छोटे छोटे अणुओ के परस्पर संयुक्त होने से बनते है।
संश्लेषित रबड़ कृत्रिम स्रोतों से पायी जाने वाली रबड़ को कहते है।
अन्तरिक्ष यानों को बनाने के लिए सबसे महत्व पूर्ण बस्तु कार्बन फाइबर को उपयोग में लाया जाता है।
अंतरिक्ष यानों में उच्च ताप पैदा करने के लिये सबसे ज्यादा ज्वलनशील हाईड्रोजन गैस का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि हाईड्रोजन गैस का ऊष्मीय मान सभी ईधनो में सबसे अधिक होता है तथा हाईड्रोजन को भविष्य का ईधन भी कहा जाता है।
प्लास्टिक को कैसे बनाते है?
प्लास्टिक बनाने के लिए असंतृप्त हाईड्रोकार्बन का बहुलिकरण किया जाता है जिससे एक उच्च बहुलक प्राप्त होता है उसे प्लास्टिक कहते है। असंतृप्त हाईड्रोकार्बन जैसे एथिलीन, प्रोपिलीन आदि।

No comments:

Post a Comment